CM ने दी सौगात, बिजली उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा बिल, जानें कब से कब तक का हुआ माफ
चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली के पिछले बकाये बिलों को माफ करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की सराहना की है। आप विधायक दिनेश चड्ढा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार …
चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली के पिछले बकाये बिलों को माफ करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की सराहना की है। आप विधायक दिनेश चड्ढा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने पंजाब के सभी घरों के 31 दिसंबर,2021 तक के बिजली बिलों का बकाया माफ कर दिया है।
चड्ढा ने कहा कि लोगों में भ्रम था कि सरकार ने केवल दो किलोवाट के बिजली बिलों का बकाया माफ किया गया है। मान ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए तुरंत संशय दूर किया और घोषणा की कि 31 दिसंबर 2021 तक के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये जाएंगे।
चड्ढा ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता में आने के लिए पिछली सरकारें हमेशा जनता से झूठे वादे कर उन्हें मूर्ख बनाती रही हैं, लेकिन आप सरकार आम लोगों की सरकार है और जनता के हर सुख दुख को अच्छे से समझती है। उन्होंने कहा कि मान के नेतृत्व में आप सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है। चुनाव से पहले लोगों को दी सभी गारंटियों को मान सरकार पूरा करेगी। अभी 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा किया है। बाकी की गारंटीयां भी एक-एक कर पूरी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- न्यायपालिका ‘संविधान और सिर्फ संविधान के प्रति’ उत्तरदायी : CJI N. V. Ramana
