उन्नाव: करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम
उन्नाव। पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी किशोरी बरामदे में लगे टीन शेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गयी। यह देख आस पास के लोगों ने किसी तरह से टीन में छू रहे तार को हटाकर किशोरी को आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों …
उन्नाव। पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी किशोरी बरामदे में लगे टीन शेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गयी। यह देख आस पास के लोगों ने किसी तरह से टीन में छू रहे तार को हटाकर किशोरी को आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी सानिया निशा (13) पुत्री मोहम्मद रसूल कक्षा 5 की छात्रा थी। शनिवार सुबह मां मेहरून निशा बेटे की टीसी लेने गांव के स्कूल गई थी। घर में लगा बिजली का केबिल कटा होने से बरामदे में लगी टीन शेड के पाइपों में करंट दौड़ रहा था।
सानिया उसी करंट की चपेट में आ गयी। उसे करंट में चिपका देख लाठी की मदद केबिल हटाकर उसे छुड़ाया और आनन फानन बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता विदेश में है। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कमरे में सो रही महिला की करंट से हुई मौत, मचा कोहराम
