WI vs BAN 1st T20 : वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा
रोसीयू (डोमिनिका)। बारिश के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद हो गया। गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू होने में 100 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद मैच 16-16 ओवर का कर दिया गया। आठवें ओवर में मैच फिर रूका जिससे मैच 14-14 ओवर का हो गया। पहले बल्लेबाजी करने …
रोसीयू (डोमिनिका)। बारिश के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद हो गया। गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू होने में 100 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद मैच 16-16 ओवर का कर दिया गया। आठवें ओवर में मैच फिर रूका जिससे मैच 14-14 ओवर का हो गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने केवल 13 ओवर ही खेले थे कि बारिश ने फिर खेल रोक दिया। इसके बाद मैच अधिकारियों ने मैच रद करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 105 रन बना लिये थे जिसमें शाकिब अल हसन 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
वेस्टइंडीज के प्रत्येक गेंदबाज ने विकेट झटके जिसमें रोमारियो शेपर्ड ने 21 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये। विंडसर पार्क पर पुर्ननिर्माण के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। 2017 में चक्रवात के बाद स्टेडियम दोबारा बनाया गया है। रविवार को यानि कि आज दूसरा मैच यहीं खेला जायेगा। तीसरा और अंतिम टी20 मैच गुरुवार को गुयाना में खेला जायेगा।
ये भी पढ़ें : भारत की वापसी ने हमें भरोसा दिया कि हम भी ऐसा ही कर सकते हैं : जेम्स एंडरसन
