बहराइच: थानेदार का पुतला जलाने की घोषणा के बाद ग्राम प्रधान समेत चार पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मामला एक फरियादी की कड़ी तपस्या से जुड़ा हुआ है। घटना थाना मोतीपुर के मझाव गांव की है। जहाँ के रहने वाले राम सूघर अपने गांव के ही कुछ दबंग पड़ोसियों पर मुकदमा लिखाने के लिये धरने पर बैठे थे। बहराइच में डीएम आफिस के पास धरना स्थल पर पीड़ित राम सूघर का 18 …

बहराइच। मामला एक फरियादी की कड़ी तपस्या से जुड़ा हुआ है। घटना थाना मोतीपुर के मझाव गांव की है। जहाँ के रहने वाले राम सूघर अपने गांव के ही कुछ दबंग पड़ोसियों पर मुकदमा लिखाने के लिये धरने पर बैठे थे। बहराइच में डीएम आफिस के पास धरना स्थल पर पीड़ित राम सूघर का 18 दिनों तक धरना चला। और जब धरना प्रदर्शन के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित राम सूघर ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर घोषणा की कि अगर 30 जून तक आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो थाना मोतीपुर के थानाध्यक्ष का पुतला फूंका जाएगा।

थानेदार का पुतला फूंकने का ऐलान किया

फिर क्या था पीड़ित ने जैसे ही थानेदार का पुतला फूंकने का ऐलान किया तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 04 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित राम सूघर का आरोप है कि मझाव गाँव का मौजूदा ग्राम प्रधान नरेंद्र मौर्या काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है।बीते 04 मई को आरोपी ग्राम प्रधान नरेंद्र व सोनू,मीरा, और विनोद ने एकजुट होकर उसे रास्ते में पकड़कर बुरी तरह से मार पीट कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी आंख फोड़ने के इरादे से उसकी बाईं आंख में लकड़ी को घोंप दिया । जिससे रामसूघर कि आँख में गहरी चोट लग गयी।

मेडिकल कराने की कारवाही करायी गयी

चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों की दखल के बाद किसी तरह उसकी जान बची।और दबंग ये धमकी देते हुये मौके से फरार हो गए की कहीं थाने में शिकायत की तो जान से खतम कर देंगे। पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद उसने मुख्यमंत्री हेल्प लाईन 1076 और डायल 112 पर कॉल करके सूचना भी दी। जिसपर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घटना स्थल को देख मौके से चली गयी। और जब पीड़ित मामले की शिकायत लेकर थाना मोतीपुर में गया तो उसकी न तो सुनवाई हुई और न ही मामले की एफ.आई.आर दर्ज की गयी और न ही पीड़ित पुलिस द्वारा मेडिकल कराने की कारवाही करायी गयी।

इसी बात से आहत राम सूघर ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिये 13 मई से धरने पर बैठ गया । धरने पर बैठने के बाद भी जब आरोपियों पर कोई कारवाही नही हुई तो, पीड़ित ने थानाध्यक्ष का पुतला फूंकने की जब घोषणा की तब जाकर नामजद 04 आरोपियों सोनू,मीरा,नरेंद्र और विनोद के खिलाफ थाना मोतीपुर में 323,326,307 और 506 की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें-बरेली: सड़क हादसे में गई बाइक सवार युवक की जान, इनोवा कार चालक ने मारी थी टक्कर, आरोपी फरार

संबंधित समाचार