सपा अध्यक्ष को लगा तगड़ा झटका, पूर्व विधायक इरशाद खान BSP में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में हार के बाद अब सपा को एक और झटका लगता दिख रहा है। पूर्व विधायक रहे इरशाद खान 5 जुलाई को BSP में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इरशाद खान सपा से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि सपा में सम्मान नहीं मिलने की वजह से उन्होंने …

लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में हार के बाद अब सपा को एक और झटका लगता दिख रहा है। पूर्व विधायक रहे इरशाद खान 5 जुलाई को BSP में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, इरशाद खान सपा से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि सपा में सम्मान नहीं मिलने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि वे आजम खान के भी करीबी रहे हैं। खान जब जेल में थे तो उन्होंने आजम खान के सपोर्ट में कई बार बयान भी दिया था।

बसपा प्रमुख से की थी मुलाकात

खबरों की मानें तो इरशाद खान ने पिछले दिनों बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात भी की है। जिसके बाद ही पांच जुलाई को उनके बसपा में शामिल होने का समय तय किया गया है। बता दें कि बीते दिनों उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था।

पढ़ें-बरेली: चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल, बच्चों को नहीं लगी भनक

संबंधित समाचार