किम जोंग उन का दावा- देश में एलियंस की वजह से फैल रहा कोरोना वायरस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुनियाभर में अभी भी कोरोना वायरस के लाखों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां और कैसी हुई? अब कोरोना वायरस को लेकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में …

नई दिल्ली। दुनियाभर में अभी भी कोरोना वायरस के लाखों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां और कैसी हुई? अब कोरोना वायरस को लेकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। किम जोंग ने दावा किया है कि एलियंस की वजह से कोरोना फैल रहा है। किम जोंग उन ने कहा कि देश में पहला कोरोना केस भी एलियंस की वजह से मिला है। उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया से जुड़े बॉर्डर से एलियंस ने गुब्बारे में वायरस भरकर फेंका था। इसी के बाद से देश में कोरोना वायरस फैला है।

बकवास है एलियन से कोरोना फैलने वाली थ्योरी
नॉर्थ कोरिया में अफवाह फैली हुई है कि अप्रैल में 18 साल के एक सैनिक और 5 साल के बच्चे ने किसी ‘एलियंस जैसी चीज’ को छुआ था। इसके बाद दोनों में कोरोना के लक्षण देखे गए और उसके बाद देशभर में कोरोना के मामले सामने आने लगे। हालांकि पड़ोसी देश साउथ कोरिया ने एलियंस से फैलने वाली थ्योरी को बकवास बताया है। सियोल के एक प्रोफेसर का कहना है कि किम जोंग के दावे पर विश्वास करना इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि वस्तुओं के जरिए वायरस फैलने की संभावना काफी कम होती है।

सरकार ने एलियन से सतर्क रहने की दी सलाह
नॉर्थ कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, सरकार ने बॉर्डर से सटे इलाकों के लिए कुछ निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा कि बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोग हवा के जरिए आने वाली चीजें यानी गुब्बारों और एलियंस जैसी चीजों से सतर्क रहें। अगर किसी को भी ऐसी चीज दिखाई देती है तो पुलिस को सूचना दें।

मई में मिला था कोरोना केस का पहला केस
करीब ढाई साल तक कोरोना वायरस से बचे रहने के दावे के बाद नॉर्थ कोरिया में अप्रैल के अंत से करीब 20 लाख लोग रहस्यमयी बुखार से पीड़ित हो चुके थे। 12 मई को नॉर्थ कोरिया ने पहली बार अपने देश में कोरोना वायरस पाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद किम जोंग ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था।

ये भी पढ़ें : Israel : ‘हमारी परीक्षा मत लो…’, इजराइल ने भूमध्यसागर के ऊपर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ड्रोन को मार गिराया

संबंधित समाचार