रुद्रपुर: दहेज न मिला तो ससुराली करने लगे अत्याचार, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज में मकान,कार और सोने की चेन जैसी चीजें न मिलीं तो वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा और उसे घर से निकाल दिया। रोज-रोज के अत्याचार से परेशान होकर अब पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। मामला रुद्रपुर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज में मकान,कार और सोने की चेन जैसी चीजें न मिलीं तो वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा और उसे घर से निकाल दिया। रोज-रोज के अत्याचार से परेशान होकर अब पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है, दुर्गा मंदिर निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि उसका विवाह कमल शर्मा पुत्र विजय शर्मा के साथ 15 मार्च 2022 को हुआ था।

विवाह के बाद से ही पति कमल शर्मा, ससुर विजय शर्मा, सास देवकी, जेठ विवेक, जेठानी सीमा, ननद अनीता उर्फ पूजा, ननदोई जागीर ने कम दहेज लाने के लिए उसका जीना दूभर कर दिया था। उस पर मायके से मकान, कार और सोने की चेन के लिए दबाव बनाने लगे। साथ ही उसके पति को उकसाते थे, जिसके बाद वह बंद कमरे में उसकी पिटाई करता था।

आरोप है कि इस बीच उसका मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत उसने ट्रांजिट कैंप थाने में की, जिस पर ससुरालियों ने समझौता करते हुए कहा कि उसे कभी परेशान नहीं करेंगे। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने समझौते का उल्लंघन करते हुए उसे किराए के मकान में रख दिया।

अनीता के मुताबिक इस बीच वह गर्भवती हो गई, उसका देखभाल करने के बजाए वे लोग मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। आठ मई को उसकी सास किराए के मकान में आई और पति को अपने साथ ले गई। तब से उसका पति उसके साथ नहीं रह रहा है। फोन पर संपर्क करने पर कोई जवाब भी नहीं दे रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज