बाराबंकी: छज्जा गिरने से दबा श्रमिक, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना दरियाबाद अंतर्गत एक 45 साल व्यक्ति मकान के छज्जे के मलबे तले दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल व्यक्ति को लेकर अपने नजदीकी सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। थाना दरियाबाद के नई बाजार निवासी अमजद अहमद …

बाराबंकी। थाना दरियाबाद अंतर्गत एक 45 साल व्यक्ति मकान के छज्जे के मलबे तले दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल व्यक्ति को लेकर अपने नजदीकी सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना दरियाबाद के नई बाजार निवासी अमजद अहमद पुत्र नसीर अहमद जो की दैनिक मजदूरी का काम करते हैं। आज जब वह अपने मोहल्ले के निवासी रहमान के घर में काम करने गए। तो मकान का जर्जर छज्जा उनके ऊपर गिर गया।

जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल अमजद को लेकर दरियाबाद सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अमजद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पढ़ें-बहराइच: सामान खरीद रहे छात्र की छज्जा गिरने से मौत, लिंटर खोलते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार