अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बिहार में लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, एसपी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिहार। पटना (बिहार) में नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जबकि लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। एक अधिकारी के मुताबिक, झड़प में पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल …

बिहार। पटना (बिहार) में नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जबकि लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। एक अधिकारी के मुताबिक, झड़प में पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पटना ज़िला प्रशासन द्वारा नेपाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन और वोटर आईडी वैधता का प्रमाण पत्र नहीं होता। बिजली कनेक्शन मूलभूत सुविधा में आती है। अगर उनके पास ज़मीन के कागज़ नहीं भी हैं उसके बाद भी हमें यह सुविधा उपलब्ध करानी होती है।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हमने 3 बार नोटिस दिया है। हम 40 एकड़ ज़मीन अपने कब्ज़े में लेंगे और जो भी इसमें व्यवधान डालेंगे उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमने पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में करीब 1 दर्जन लोगों को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : गांव वालों ने लश्कर के दो आतंकियों को हथियारों के साथ पकड़ा, मिलेगा 5 लाख रुपए इनाम

संबंधित समाचार