बहराइच: अनुदेशकों को नियमित करे सरकार- प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह
बहराइच। परिषदीय अनुदेशक कल्याण संघ की बैठक रविवार को शहर में महाराज सिंह इंटर कालेज में हुई। बैठक में अनुदेशकों ने सरकार से नियमित करने और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज में आयोजित परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह और …
बहराइच। परिषदीय अनुदेशक कल्याण संघ की बैठक रविवार को शहर में महाराज सिंह इंटर कालेज में हुई। बैठक में अनुदेशकों ने सरकार से नियमित करने और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की।
शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज में आयोजित परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष पवन मिश्रा रहे। बैठक में अनुदेशकों की समस्या पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार अनुदेशकों को नियमित करे। अनुदेशक मेहनत और लगन से शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि कुछ विद्यालयों में अनुदेशक दूर क्षेत्र में तैनात हैं। ऐसे में उनकी समस्या को देखते हुए स्थानांतरण नीति में बदलाव किया जाए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराने की बात कही। इस दौरान जिला मंत्री आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री कुशमेंद्र सिंह, शशांक, अरविंद, अभिमन्यु त्रिपाठी समेत अन्य शामिल रहे।
पढ़ें-बरेली: यूनिवर्सिटी के पास सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
