अमरोहा : सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सवारियों से भरे दो टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रौंदते हुए बाइक सवारों को भी कुचल दिया। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल …

अमरोहा, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सवारियों से भरे दो टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रौंदते हुए बाइक सवारों को भी कुचल दिया। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा रविवार दोपहर नेशनल हाईवे पर स्थित डिडौली कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ। रविवार को डिडौली अड्डे पर दो टेंपो चालक सवारियों को उतार रहे थे। कुछ सवारियां टेंपो में बैठने के लिए वहां खड़ी थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद पैदल जा रहे धीरज वर्मा और बाइक सवार चौधरपुर निवासी इसाक, उसके बेटे उवैस व भांजी अर्शमा को कुचल दिया। पिता-पुत्र व भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। कार की टक्कर के बाद टेंपो में सवार चौधरपुर निवासी शमशीदा, जैबुलनिशा, प्रवेश देवी, सोनम समेत आठ लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। मौके पर भीड़ ने कार चालक को पकड़ना चाहा तो वह फरार हो गया। लोगों ने टेंपो में घायल सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चौधरपुर निवासी परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोटस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित समाचार