Video : वर्षों ने नहीं बनीं जर्जर सड़क, गड्ढे में बनाया गोवा का बीच, फिर किया छमा छम डांस
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में स्थानीय निवासियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, यहां वर्षों से सड़के जर्जर है और जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। लोग पानी से भरे सड़क के गड्ढों में कुर्सी रखकर बिल्कुल गोवा स्टाइल में गॉगल्स लगाकर बैठ गए और फिर मस्ती भरे गानों …
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में स्थानीय निवासियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, यहां वर्षों से सड़के जर्जर है और जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
लोग पानी से भरे सड़क के गड्ढों में कुर्सी रखकर बिल्कुल गोवा स्टाइल में गॉगल्स लगाकर बैठ गए और फिर मस्ती भरे गानों पर डांस करते हुए अनोखा विरोध जताया।
दरअसल वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण यहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश के बाद पानी और कीचड़ जमा हो गया है।
इन्हीं गड्ढों में जमा पानी को लोगों ने स्विमिंग पूल का रूप दिया और उसमें डांस भी किया। स्थानीय निवासियों ने बीच सड़क पर बने गड्डे को गोवा के बीच बनाकर जमकर छमा छम डांस किया।
देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जर्जर सड़क का स्थानीय निवासियों ने किया गजब स्टाइल में विरोध, बीच सड़क पर बने गड्डे को Goa के बीच बनाकर किया डांस pic.twitter.com/uelsmwjSwI
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 3, 2022
ये भी पढ़ें : देखें Video: जब राहुल गांधी ने बच्ची से की मुलाकात, खिलाई चॉकलेट और Selfie भी ले ली
