बहराइच: बाइक की टक्कर से पल्लेदार की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर परवानी गौडी के पास बाइक सवार ने पल्लेदार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 25 मीटर घिसटता चला गया। मौके पर ही पल्लेदार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना …

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर परवानी गौडी के पास बाइक सवार ने पल्लेदार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 25 मीटर घिसटता चला गया। मौके पर ही पल्लेदार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राम मिलन निषाद बेटा शंकर निषाद पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार शाम को वह मिहीपुरवा कस्बे में पल्लेदारी का काम करता है। शनिवार रात को वह पल्लेदारी करके वापस अपने घर पैदल जा रहा था। गांव के निकट नानपारा लखीमपुर मार्ग पर पहुंचा। तभी नानपारा की ओर से आ रहे तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

पल्लेदार बाइक से 25 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें-बहराइच: श्रमिक की नदी में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

संबंधित समाचार