हल्द्वानी: मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वन अनुसंधान केंद्र में देखी अनूठी जैव विविधता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने रविवार को वन अनुसंधान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने जैव विविधता की अनूठी दुनिया देखी। अधिकारियों के अनुसार, मुक्त विवि के एमएससी वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक कार्यशाला एमबीपीजी कॉलेज में हो रही हैं। कार्यशाला के दूसरे चरण में विद्यार्थियों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने रविवार को वन अनुसंधान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने जैव विविधता की अनूठी दुनिया देखी।

अधिकारियों के अनुसार, मुक्त विवि के एमएससी वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक कार्यशाला एमबीपीजी कॉलेज में हो रही हैं। कार्यशाला के दूसरे चरण में विद्यार्थियों को वनस्पतियों की जानकारी के लिए वन रामपुर रोड अनुसंधान केन्द्र पहुंचे। यहां रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने उन्हें बायोडायवर्सिटी पार्क, औषधि वाटिका, नक्षत्र, रामायण, महाभारत, पुलवामा शहीद, गलवान, सर्वधर्म वाटिका, जुरासिक पार्क, जलीय पौध संरक्षण केंद्र आदि का शैक्षिक भ्रमण कराया।

रेंजर बिष्ट ने उन्हें इन वाटिकाओं में लगी विभिन्न प्रजातियों के उपयोग, औषधि महत्व, संरक्षण एवं संवर्धन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वन अनुसंधान के कार्य कलापों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. एसएन ओझा, डॉ. कृतिका पडलिया व डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार