रुद्रपुर: शादीशुदा होने की बात छिपाकर रचाई दूसरी शादी
रुद्रपुर, अमृत विचार। शादीशुदा होने की बात छिपाकर एक व्यक्ति ने दूसरी शादी रचा ली। पहली पत्नी ने पति पर रिपोर्ट दर्ज करा जेल भिजा दिया। शादी का पता चलने पर जब दूसरी पत्नी ने एतराज जताया तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करने लगे। साथ ही महिला से दहेज में कार या पांच लाख रुपये की …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शादीशुदा होने की बात छिपाकर एक व्यक्ति ने दूसरी शादी रचा ली। पहली पत्नी ने पति पर रिपोर्ट दर्ज करा जेल भिजा दिया। शादी का पता चलने पर जब दूसरी पत्नी ने एतराज जताया तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करने लगे। साथ ही महिला से दहेज में कार या पांच लाख रुपये की मांग भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हल्द्वानी निवासी जितेंद्र नेगी से हुई थी। विवाह में उसके परिवारवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था।
शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति व उसके ससुराली कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। जहां उसके भाई का जन्मदिन होने के कारण उसने अपने पति को फोन कर बुलाना चाहा। लेकिन बार-बार फोन करने पर उसकी परिजनों ने फोन उठाया और कहा कि वह बाहर गया हुआ है। जब वह वापस आई तो पता चला कि उसके पति व ससुरालियों न गुमराह कर उसके साथ दूसरी शादी की है।
पहली पत्नी से उसकी एक बच्ची भी है। पहली पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए उसके पति को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसके कारण परिजन उसके पति ने फोन पर बात नहीं करा रहे थे। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जब उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा और उसका गला दबा दिया। साथ ही पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
