भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने लॉस एंजिलिस में 3000 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने लॉस एंजिलिस में साउंड रनिंग मीट के दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और महिला 3000 मीटर स्पर्धा में नौ मिनट से कम समय लेने वाली देश की पहली एथलीट बनी। पारूल ने शनिवार रात आठ मिनट 57.19 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्टीपलचेज की विशेषज्ञ …
नई दिल्ली। भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने लॉस एंजिलिस में साउंड रनिंग मीट के दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और महिला 3000 मीटर स्पर्धा में नौ मिनट से कम समय लेने वाली देश की पहली एथलीट बनी। पारूल ने शनिवार रात आठ मिनट 57.19 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
स्टीपलचेज की विशेषज्ञ पारुल ने छह साल पहले नई दिल्ली में सूर्या लोंगनाथन के नौ मिनट 4.5 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। रेस में पारुल पांचवें स्थान पर चल रही थी लेकिन अंतिम दो लैप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाने में सफल रही। तीन हजार मीटर गैर ओलंपिक स्पर्धा है जिसमें भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर प्रतिस्पर्धा पेश नहीं करते।
पारुल को इस महीने अमेरिका के ओरेगन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में भी जगह दी गई है। वह महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने पिछले महीने चेन्नई में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें : IND vs ENG 5th Test Match : बारिश की वजह से रुका मैच, इंग्लैंड का स्कोर 200/6
