सीतापुर: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रेउसा/सीतापुर। जिले के रेउसा थानाक्षेत्र के केवलपुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई जबकि बेटी झुलस गई। जबकि सेमरा नगरौली में चार लोग झुलस गये। वहीं थानगांव इलाके में भी बिजली गिरने से चार लोग झुलस गये हैं। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां से एक की हालत खराब …
रेउसा/सीतापुर। जिले के रेउसा थानाक्षेत्र के केवलपुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई जबकि बेटी झुलस गई। जबकि सेमरा नगरौली में चार लोग झुलस गये। वहीं थानगांव इलाके में भी बिजली गिरने से चार लोग झुलस गये हैं। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां से एक की हालत खराब देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
रेउसा थानाक्षेत्र के सेमरा नगरूली गांव में संपत्ति 32 वर्ष अपनी पत्नी फुला देवी के साथ खेत में धान लगा रहे थे। उसी दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि गांव के ही नीरज, शिवराज, शिवरानी व खुशीराम घायल हो गए। इसी थानाक्षेत्र के केवलपुरवा मजरा सेवता में पिता संजय अपनी पुत्री शालिनी के साथ पेड़ के नीचे बैठे थे।
बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई और पुत्री झुलस गई। इसके अलावा थानगांव थाना क्षेत्र के सीपतपुर गांव में पेड़ के नीचे कुछ लोग बैठे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से केशन 60 पुत्र रामनाथ, वीरेंद्र 12 मूलचन्द्र व रामदेवी 40 पत्नी मूलचन्द्र घायल हो गयी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आकाशीय बिजली की घटनाओं में झुलसे लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 3, 2022
जिसमें दीपकपुर गांव निवासी वीरेंद्र की हालत को खराब देखते हुये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने षवों के पीएम के लिए भेज दिया। उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर की इस घटना पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा जनपद सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आकाशीय बिजली की घटनाओं में झुलसे लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से पांच झुलसे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
