रामपुर: किसान से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /शाहबाद, अमृत विचार। पुलिस ने किसान से लूट के आरोपी का रविवार को चालान कर दिया। बचे दो आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी से 14 हजार सात सौ रुपए भी बरामद हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी होरीलाल अपने किसान क्रेडिट कार्ड से …

रामपुर /शाहबाद, अमृत विचार। पुलिस ने किसान से लूट के आरोपी का रविवार को चालान कर दिया। बचे दो आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी से 14 हजार सात सौ रुपए भी बरामद हुए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी होरीलाल अपने किसान क्रेडिट कार्ड से 49 हजार नौ सौ रुपए की रकम निकाल कर पंजाब नेशनल बैंक से निकले थे।बैंक से निकलते ही बाइक सवार बदमाश उनके पीछे लग गए। आरोप है कि शाखा से कुछ ही दूरी पर पैदल पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया था। इसके बाद वह बार-बार बाइक के पहिए से उनके पैरों को रौंदता रहा।

इसी बीच उसके दो और साथी वहां आ धमके और किसान की जेब से पैसे निकालकर फरार हो गए। वहीं दूर से वारदात को देख रहे पूर्व प्रधान ने घटना को भांप लिया और रकम लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया था। दो अन्य फरार हो गए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने खुद को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के कागजी टोला निवासी मुशाहिद बताया। पुलिस के मुताबिक फरार दोनों अभियुक्तों में एक मुशाहिद का सगा भाई सईद उर्फ छोटे और दूसरा मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी बब्लू है। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को मुशाहिद का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: चांद का हुआ दीदार, 10 को मनाई जाएगी ईद उल अजहा

संबंधित समाचार