देवरिया: बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में बिहार की सीमा के पास पुलिस ने रविवार को एक कार से 224 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि रविवार को बनकटा पुलिस यूपी-बिहार राज्य सीमा पर स्थित रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में बिहार की सीमा के पास पुलिस ने रविवार को एक कार से 224 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि रविवार को बनकटा पुलिस यूपी-बिहार राज्य सीमा पर स्थित रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर चेंकिग कर रही थी।

इस दौरान दिल्ली के नंबर वाली एक कार की तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गयी हरियाणा निर्मित 214 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है।

इस संबंध में पुलिस ने हरियाणा में गुडगांव निवासी दीपक राठौर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी होने के कारण शराब तस्कर हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी बिहार सीमा पर स्थित यूपी के देवरिया जिले के रास्ते करते हैं।

यह भी पढ़ें:- राजस्थान में ट्रक से 40 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार