हरदोई : जेल के अंदर कैदी ने गला काटकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दहेज़ हत्या के मामले में जेल में सज़ा काट रहे कैदी ने शौचालय के अंदर ब्लेड से अपना गला रेत डाला। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते हैं कि साण्डी थाने के काईमऊ …

हरदोई। दहेज़ हत्या के मामले में जेल में सज़ा काट रहे कैदी ने शौचालय के अंदर ब्लेड से अपना गला रेत डाला। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताते हैं कि साण्डी थाने के काईमऊ निवासी 25 वर्षीय सलमान पुत्र नौशाद 2020 से धारा 498/304- बी के तहत जेल में सज़ा काट रहा था। रविवार को उसने वहीं शौचालय के अंदर ब्लेड से अपना गला रेत डाला।

इसका पता होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ हुए कैदी को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। खबर सुनते ही एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय अपनी टीम के साथ जेल पहुंचे। उन्होंने जेल प्रशासन के लोगों और कैदी सलमान के साथ बैरक में बंद कैदियों से इस बाबत पूछताछ की।

पुलिस इस संगीन मामले की बड़ी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। कैदी सलमान ने आखिर इस तरह का कदम क्यो उठाया ? इस बारे में फिलहाल कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें –रामपुर : पत्नी से कहासुनी पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार