बांदा : नशे में युवक ने महिला के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ रोज नए अपराध सामने आ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये गए सारे दावे यूपी में दम तोड़ रहे हैं। ताज़ा घटना यूपी के बांदा से है जहा एक युवक ने एक सरकारी स्कूल के स्टाफ के साथ उसके घर में घुसकर दरिंदगी की है। महिला का …

बांदा, अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ रोज नए अपराध सामने आ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये गए सारे दावे यूपी में दम तोड़ रहे हैं। ताज़ा घटना यूपी के बांदा से है जहा एक युवक ने एक सरकारी स्कूल के स्टाफ के साथ उसके घर में घुसकर दरिंदगी की है।

महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति उसके घर की कुंडी तोड़कर घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान जब महिला ने विरोध किया तो उसकी लात घूंसों से पिटाई भी की।

आरोपी ने महिला के कान और नाक से जेवरात भी नोच लिए। शोर करने के बाद मोहल्ले के लोगों ने महिला की जान बचाई। मोहल्ले वालों के सामने ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 1 जुलाई देर रात को रात में पैलानी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुस आया। उसने छेड़छाड़ कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए. कान, नाक से जेवर नोच लिए, आरोपी नशे में था। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें –रायबरेली: 10 वर्षीया बालिका के साथ युवक ने की दरिंदगी, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार