लखनऊ : दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई झमाझम बारिश, मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दो दिन से मानसून की रफ्तार कम होने के कारण लोग भीषण उमस झेल रहे हैं। हालांकि प्रदेशवासियों को रविवार शाम झमाझम बारिश ने राहत का मरहम लगाया। राजधानी लखनऊ और आसपास के कई शहरों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून …

लखनऊ, अमृत विचार। दो दिन से मानसून की रफ्तार कम होने के कारण लोग भीषण उमस झेल रहे हैं। हालांकि प्रदेशवासियों को रविवार शाम झमाझम बारिश ने राहत का मरहम लगाया। राजधानी लखनऊ और आसपास के कई शहरों में जोरदार बारिश हुई।

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। झारखंड और आसपास के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण आगामी उत्तराखण्ड में 3-4 जुलाई को और उत्तर-पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर 6-7 जुलाई को भारी बारिश होगी।

24 घंटे में 5-6 डिग्री तक बढ़ा तापमान

पिछले 48 घंटों से मानसून के डिएक्टिव होने के कारण प्रदेश में बारिश थमी हुई थी। धूप-छांव के कारण तापमान में बढ़त के साथ उमस का भीषण प्रकोप चल रहा था। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 24 घंटे में एकमुश्त 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त रिकॉर्ड की गई। राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री की बढ़त के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: मानसून में बरस रही आफत की बारिश, DIG बोले- जरूरी हो तभी निकलें बाहर

संबंधित समाचार