UP Weather: प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तो बिजनौर में रेड अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार से प्रयागराज, बुंदेलखंड समेत पूर्वांचल के कई शहरों में मॉनसून के रफ्तार पकड़ने की आशंका जताई है। विभाग ने बिजनौर में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम ने गांववालों को गंगा किनारे न जाने की हिदायत …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार से प्रयागराज, बुंदेलखंड समेत पूर्वांचल के कई शहरों में मॉनसून के रफ्तार पकड़ने की आशंका जताई है। विभाग ने बिजनौर में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम ने गांववालों को गंगा किनारे न जाने की हिदायत दी है। गंगा के जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा मंडराएगा।

विभाग के अनुसार झांसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ के साथ पूर्वी यूपी के शहरों में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी प्रवेश के बाद से ही कमजोर मॉनसून की वजह से झमाझम बारिश देखने को नहीं मिल सकी।

रविवार की बात करें तो लखनऊ में देर शाम हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली।

पढ़ें-बरेली: रंजिश के चलते किसान की भाला मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

संबंधित समाचार