मुरादाबाद: ससुर ने की छेड़खानी व पति ने महिला को दिया तीन तलाक, दो लोगों के खिलाफ केस
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। कोतवाली के एक गांव में ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पति ने पत्नी पीटा और फिर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। कोतवाली के एक गांव में ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पति ने पत्नी पीटा और फिर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक जुलाई को घर में अकेली थी। तभी उसके ससुर कमरे में आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो आसपास के लोग वहां आ गए। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां आ गया। महिला ने पति से ससुर की हरकत की शिकायत की तो वह भड़क गया। उन्होंने महिला मारा पीटा और फिर उसे तीन तलाक दे दिया और कमरे बंद कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह कॉल करके घटना की सूचना अपने भाई को दी। इसके बाद भाई ने मौके पर महिला को मुक्त कराया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दहेज उत्पीड़न में फंसा रेस्टोरेंट स्वामी, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
