अयोध्या: रोपे जाएंगे 41 लाख पौधे, डिप्टी सीएम करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत व पंचवटी की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या की हरियाली में और चार चांद लगाने के लिए जनपद में वन महोत्सव के दौरान तकरीबन 41 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। मंगलवार से अभियान शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत व पंचवटी की स्थापना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डाभासेमर स्थित ग्राम्य विकास संस्थान में करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर …

अयोध्या। अयोध्या की हरियाली में और चार चांद लगाने के लिए जनपद में वन महोत्सव के दौरान तकरीबन 41 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। मंगलवार से अभियान शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत व पंचवटी की स्थापना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डाभासेमर स्थित ग्राम्य विकास संस्थान में करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर विभाग जुट गया है।

मिशन 35 करोड़ के तहत इस साल वन महोत्सव के पहले दिन 25 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनाने के उद्देश्य से जनपद के निर्धारित लक्ष्य कुल 40.99 लाख पौध रोपण चरणबद्व रूप से किया जायेगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद स्तर पर पौधरोपण होना है। इसमें 16.30 लाख पौधे वन विभाग के क्षेत्र में व शेष पौधों को अन्य विभागों द्वारा रोपित किया जाएगा।

उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर ने बताया कि अभियान में विभाग की ओर से 157 जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी की मानें तो कुल 20 और विभाग पौधरोपण में अपना योगदान देंगे, जिसमें शिक्षा, कृषि, पुलिस, रेलवे व उद्यान विभाग शामिल रहेगा।

औषधीय व फलदान पौधे लगाएंगे

जिलाधिकारी ने बताया कि वृहद पौधरोपण अभियान में जलवायु की अनुकूलता और स्थानीय मांग के अनुसार औषधीय, फलदार, इमारती सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किया जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, विभिन्न क्लब व संगठनों और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ पर्यावरण सेनानियों की भी सहयोग की आवश्यकता है।

पढ़े-अयोध्या: शिक्षिका हत्याकांड के खुलासे पर मृतका के मां-बाप ने उठाए सवाल, कहा- भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री का बेटा है आरोपी, वरिष्ठ नेता दिलाएं न्याय

संबंधित समाचार