हरदोई : विवाहिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर /हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी एक महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उसके ससुराली जनों ने उसे स्थानीय कस्बे के कटरा बिल्हौर हाईवे पर स्थित उसके मकान में 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा, महिला ने किसी प्रकार से मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को …

हरपालपुर /हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी एक महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उसके ससुराली जनों ने उसे स्थानीय कस्बे के कटरा बिल्हौर हाईवे पर स्थित उसके मकान में 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा, महिला ने किसी प्रकार से मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मकान से बाहर निकाल कर डाक्टरी परीक्षण के भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी प्रीति सिंह पत्नी अतुल सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार को अपने पति अतुल,ससुर धर्मेंद्र सिंह, सास सुमन, ननंद शिवा गाली गलौज करने लगे जब उसने मना किया तो लाखों लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर उसे स्थानीय कस्बे में कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर बने मकान में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा।

किसी प्रकार महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला को मकान से बाहर निकाला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: बैंक में हुआ लाखों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 8 पर केस दर्ज

संबंधित समाचार