लखनऊ : बंद मकान का ताला तोड़कर समेट ले गए नकदी और जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काकोरी के हरदोइया मोड़ पर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि काकोरी थानाक्षेत्र के मोहान रोड स्थित हरदोइया लाल नगर निवासी तेज पाल यादव कैब ड्राइवर हैं। रविवार को …

लखनऊ। काकोरी के हरदोइया मोड़ पर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बता दें कि काकोरी थानाक्षेत्र के मोहान रोड स्थित हरदोइया लाल नगर निवासी तेज पाल यादव कैब ड्राइवर हैं। रविवार को वह सपरिवार बख्शी का तालाब स्थित बरगदिया अपनी ससुराल गए थे। भतीजे रिंकू ने मकान का ताला टूटा देकर घर में हुई चोरी की सूचना दी थी।

पीड़ित ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उनके मकान का ताला टूटा और कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से लाखों की ज्वैलरी और 28 हजार की नकदी पार कर दी है।

इस सम्बन्ध में पीड़ित ने तीन लोगों पर चोरी की आशंका जताते हुए काकोरी कोतवाली में तहरीर दी है। इस सम्बन्ध काकोरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बहराइच: पूर्व प्रधान के मकान से नकदी समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

संबंधित समाचार