मुख्तार साहब की कुर्बानियों को हम भुला नहीं सकतेः सादिया खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। स्व. मुख्तार अनीस की स्मृति यात्रा देर शाम तम्बौर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची। जहां सभा करके मुख्तार अनीस के विचारों को बताया। स्मृति यात्रा सीतापुर मुख्यालय से निकल कर जनपद के चप्पे-चप्पे पर पहुंचेगी। इसी बीच यात्रा तम्बौर में पहुंची। जहां पर सभा का आयोजन भी किया गया। सादिया खान ने …

सीतापुर। स्व. मुख्तार अनीस की स्मृति यात्रा देर शाम तम्बौर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची। जहां सभा करके मुख्तार अनीस के विचारों को बताया। स्मृति यात्रा सीतापुर मुख्यालय से निकल कर जनपद के चप्पे-चप्पे पर पहुंचेगी। इसी बीच यात्रा तम्बौर में पहुंची। जहां पर सभा का आयोजन भी किया गया। सादिया खान ने बताया कि मुख्तार साहब की कुर्बानियों को हम भुला नहीं सकते हैं।

उन्होंने पूरी जिंदगी जनसरोकार से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने गांजर के विकास के लिए चहलारी घाट का पुल बनवाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया था। इसी कड़ी में फरीद हैदर, डॉ. ब्रज बिहारी, उमा शंकर यादव, सुनीला रावत ने मुख्तार अनीस के कार्यों की चर्चा की।

स्मृति यात्रा का उद्देश्य हैं कि जनपद की शिक्षा, चिकित्सा, सड़कें, पानी रोजगार व कृषि के व्यवस्था को दुरुस्त करके गरीबों, शोषित, वंचित वर्गों को उनका हक दिलाना इत्यादि। जनसभा में कुल्लन नेता, रियाजुद्दीन, हबीब सुल्तान, खालिद गौरी, अजीज गौरी, अल्लन खान, गुड्डू भाइयों, कामरान ठेकेदार, आदाब हुसैन, पीके दीक्षित सहित आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री बोले- भाजपा कार्यकर्ता हैं पार्टी के प्राणतत्व

संबंधित समाचार