लखनऊ :1433 वाहनों से वसूला गया लाखों का शमन शुल्क….जानें क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस आयुक्त ध्रुव कांत ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 1433 वाहनों को ई-चालान हुआ। जिनसे से 2,57,500 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर …

लखनऊ। पुलिस आयुक्त ध्रुव कांत ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 1433 वाहनों को ई-चालान हुआ। जिनसे से 2,57,500 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर डीसीपी यातायात के निर्देशन में सोमवार को लखनऊ कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने प्रवर्तन टीमों के साथ मिलकर दो पहिया, चार पहिया वाहनों का एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट में 447, तीन सवारी में 21, रांग साइड में 340 वाहनों का चालान काटा। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट में 14, नो-पार्किग में 162, रेड लाइट क्रॉस और ओवर स्पीड 390 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : एसपी ट्रैफिक के साथ छात्राओं ने पीलीकोठी पर चलाया वाहन चेंकिंग अभियान, 20 चालान

संबंधित समाचार