उन्नाव: दिल्ली के लिए रवाना हुई आरपीएफ जवानों की बाइक रैली, अधिकारियों ने दिखाई झांडी
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव पर आरपीएफ जवानों ने बाइक रैली निकाली। एडीआरएम व असिस्टेंट कमांडेंट ने स्थानीय जंक्शन से रैली को झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। एडीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव और आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरसी जोशी ने बताया कि यह बाइक रैली कई जिलों का भ्रमण कर 11 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। …
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव पर आरपीएफ जवानों ने बाइक रैली निकाली। एडीआरएम व असिस्टेंट कमांडेंट ने स्थानीय जंक्शन से रैली को झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। एडीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव और आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरसी जोशी ने बताया कि यह बाइक रैली कई जिलों का भ्रमण कर 11 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी।
रैली में शामिल 10 बाईको पर आरपीएफ के 20 जवान जिले से 599 किलोमीटर की यात्रा में लखनऊ, काकोरी, हरदोई , शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला और हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले आरपीएफ जवान सामूहिक रूप से पंजाब के जलियावाला बाग जाएंगे।
बाइक रैली में जवानों को आजादी को समर्पित विशेष ड्रेस कोड दी गई है। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियों और आमजन के बीच आजादी की लड़ाई में शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करना है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर : सीआरपीएफ जवान के घर से 10 लाख की चोरी, तहरीर
