बरेली: पुरुष निभाएं जिम्मेदारी, कराएं नसबंदी
अमृत विचार, बरेली। छोटा परिवार खुशहाल परिवार के संदेश को जनपद की महिलाएं ही साकार कर रही हैं। नसबंदी के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। 2021-22 में जिले में 3936 महिलाओं ने नसबंदी कराई। वहीं, सिर्फ 14 पुरुष ही नसबंदी के लिए आगे आए। पुरुष नसबंदी का ग्राफ बढ़ाने के लिए सोमवार को …
अमृत विचार, बरेली। छोटा परिवार खुशहाल परिवार के संदेश को जनपद की महिलाएं ही साकार कर रही हैं। नसबंदी के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। 2021-22 में जिले में 3936 महिलाओं ने नसबंदी कराई। वहीं, सिर्फ 14 पुरुष ही नसबंदी के लिए आगे आए। पुरुष नसबंदी का ग्राफ बढ़ाने के लिए सोमवार को सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने नोडल अधिकारी के साथ ही आशा-एएनएम को भी दिशा-निर्देश जारी किए।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा आरएन गिरि ने बताया कि नसबंदी कराने के तुरंत बाद ही पुरुष नियमित कामकाज कर सकते हैं, जबकि महिला दो दिन बाद दैनिक कार्य शुरू कर सकती हैं। पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए सरकार की तरफ से 3000 तो महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाते हैं। प्रोत्साहन राशि पुरुषों की अधिक है।
पुरुषार्थ पर नहीं पड़ता कोई असर
पुरुष नसबंदी से पुरुषार्थ पर कोई असर नहीं पड़ता है। पुरुष नसबंदी बिना चीरा और टांके के 10-20 मिनट में की जाती है। नसबंदी के बाद पुरुष उसी दिन घर जा सकते हैं। पुरुष नसबंदी तीन महीने के बाद ही प्रभावी होती है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाले प्याऊ हुए लापता, पानी को तरसती जनता
