बरेली: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की कवायद तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ओडीएफ प्लस योजना के तहत शहर की तरह अब गांवों में भी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। यह व्यवस्था पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए …

अमृत विचार, बरेली। ओडीएफ प्लस योजना के तहत शहर की तरह अब गांवों में भी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। यह व्यवस्था पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए दूसरे काम भी किए जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छ करने की योजना है। घरों से सीधा कूड़ा उठाने के साथ ही 12 अन्य बिंदुओं पर काम होगा। इसके तहत ग्राम पंचायत में सामुदायिक वर्मी पिट, सामुदायिक कचरा स्थल, सामुदायिक प्लास्टिक बैंक, सामुदायिक इंसुलेटर समेत अन्य अहम कार्य कराए जाएंगे। प्लास्टिक बैंक के जरिए गांव में फैलने वाले प्लास्टिक का कचरा खत्म होगा। ये व्यवस्था लागू किए जाने के लिए ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है। मंडल के बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली में ये व्यवस्था लागू की जानी है। इसके लिए जनपद वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महेंद्र सिंह, उपनिदेशक पंचायत-
मंडल के चारों जनपदों में जल्द से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। जिम्मेदारों की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अगले माह तक ये व्यवस्था लागू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के दौरान बरेली के शख्स की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में छाया मातम

 

संबंधित समाचार