लखनऊ : सपा पार्षद के रसूख पर चला बुलडोजर… पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: राजधानी में सोमवार को सपा पार्षद के पेट्रोल पंप पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। असल में सपा पार्षद ने नाले की जमीन को पाट कर उस पर पेट्रोल पंप का हिस्सा बना लिया था। इसको लेकर नगर निगम ने पहले भी एक नोटिस जारी की थी, लेकिन नाला से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। …

लखनऊ: राजधानी में सोमवार को सपा पार्षद के पेट्रोल पंप पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। असल में सपा पार्षद ने नाले की जमीन को पाट कर उस पर पेट्रोल पंप का हिस्सा बना लिया था। इसको लेकर नगर निगम ने पहले भी एक नोटिस जारी की थी, लेकिन नाला से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

लिहाजा नगर निगम जोन-तीन की टीम ने अतिक्रमण अभियान के तहत पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला दिया। बता दें कि जगलाल यादव फैजुल्लागंज द्वितीय के सपा पार्षद हैं। बता दें कि शुरूआती दौर में पार्षद के समर्थकों ने विरोध जताया। लेकिन पुलिस और नगर निगम की मौजूदगी के कारण समर्थकों का विरोध ज्यादा देर टिक न सका।

बता दें कि हाईकोर्ट का आदेश है कि नाले पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है और न तो उसे पाटा जा सकता है। जिसकी सफाई कराने में विभाग को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा है।

इसके बाद भी सपा पार्षद ने नाले को पाट दिया था। जिस वजह से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो नाले की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। हल्की सी बारिश में इलाके में पानी भर जाता है। सैकड़ों परिवार जलभराव की समस्या से जुझ रहे थे। कई बार लोगों शिकायत दी। इसके बाद नगरनिगम ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें-सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के तीन मकानों पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

संबंधित समाचार