बरेली: किसान की भाला घोपकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सिरौली। खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की मामूली कहासुनी में भाला घोपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सिरौली के गांव धनौरा गौरी …

अमृत विचार, सिरौली। खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की मामूली कहासुनी में भाला घोपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सिरौली के गांव धनौरा गौरी के किसान रामपाल पाली सोमवार सुबह खेत पर चारा लेने गए थे।

लौटते समय उनकी गांव में सुनील पाली से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में सुनील घर से भाला निकाल लाया। आरोप है कि उसने रामपाल पर भाले से हमला किया और रामपाल की मौके पर मौत हो गई। रामपाल के परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि रामपाल दिमागी रूप से कमजोर थे। गांव के लोगों से उनका अक्सर विवाद होता था, लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण लोग उनसे झगड़ा करने से बचते थे।

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी-
रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: ऐलन क्लब सब्जी मंडी के बाहर अवैध स्टैंड लगाकर उगाही कर रहे ठेकेदार, विरोध करने पर करते हैं मारपीट

 

संबंधित समाचार