स्पाइस जेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक़, स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 (दिल्ली-दुबई) की इंडिकेटर लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया …

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक़, स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 (दिल्ली-दुबई) की इंडिकेटर लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान की कराची में सुरक्षित लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

स्पाइसजेट प्रवक्ता के अनुसार,कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ दिया गया था क्योंकि फ्यूल इंडिकेटर खराब हो गया था।

ये भी पढ़ें : देश के कई राज्यों में भारी बारिश, मुंबई में जगह-जगह पानी भरा, बस-ट्रेनें प्रभावित

 

संबंधित समाचार