उन्नाव: ग्लोबल वार्मिंग के विरुद्ध हिन्दू जागरण मंच का वृक्षारोपण अभियान “वृक्ष लगाओ धरती बचाओ”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। हीट वेव के चलते गेंहू का उत्पादन भारत मे गिर रहा हैं अबकी फसल पर इसका व्यापक असर दिखा भी तब हिन्दू जागरण मंच उन्नाव ने अनोखी मुहिम “वृक्ष लगाओ धरती बचाओ” शुरू की है जिसमें फिलहाल प्रथम चरण में 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य हासिल …

उन्नाव। जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। हीट वेव के चलते गेंहू का उत्पादन भारत मे गिर रहा हैं अबकी फसल पर इसका व्यापक असर दिखा भी तब हिन्दू जागरण मंच उन्नाव ने अनोखी मुहिम “वृक्ष लगाओ धरती बचाओ” शुरू की है जिसमें फिलहाल प्रथम चरण में 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया हैं ।

विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण हीट वेव के चलते तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री बढ़ चुका है जो ग्लोबल वार्मिंग के स्पष्ट प्रभाव को दर्शाता हैं जिसने गेंहू आदि की फसल को भी काफी प्रभावित किया हैं साथ ही गर्मी भी प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है जिससे ग्लेशियर पिघल रहे और समुद्र तटीय शहरों के अस्तित्व पर संकट छाया है।

ऐसे में पर्यावरण रक्षा हेतु व ग्लोबल वार्मिंग के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए हिन्दू जागरण मंच उन्नाव द्वारा वृक्षारोपण का अभियान शुरू किया है जिसके प्राथमिक चरण में दोस्ती नगर,अकरमपुर,शेखपुर आदि स्थानों को चुनकर 1000 पौधे रोपने के लक्ष्य को हासिल किया जा चुका हैं।इस अभियान में उन्होंने आम जन व स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जुड़ने का आवाहन किया है ताकि धरती को बचाया जा सके।

इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, सौरभ दीक्षित ,युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर,नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला,उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी,मनीष मिश्रा, नगर मंत्री मयंक मिश्र,राहुल सोनकर,अखिल मिश्रा ,सुनील भदवरिया, शिवसेवक त्रिपाठी ,परिमल मिश्रा ,सुमित श्रीवास्त्व ,रिंकू त्रिवेदी ,सचिन त्रिवेदी ,रजत तिवारी ,सोनू ,गिरीश राजपूत सहित सैकड़ो छात्र छात्राओं द्वारा बृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया गया।

पढ़ें-राज्यपाल ने ली वन विभाग की पौधरोपण की समीक्षा बैठक, कहा- पौधरोपण को जन अभियान बनाया जाए

संबंधित समाचार