एक स्लैब और कम दर वाली जीएसटी से गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ कम होगा: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के विषय को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी का एक स्लैब और कम दर होने से गरीबों एवं मध्य वर्ग पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के विषय को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी का एक स्लैब और कम दर होने से गरीबों एवं मध्य वर्ग पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18 प्रतिशत, अस्पताल में कक्ष पर जीएसटी 18 प्रतिशत। हीरे पर जीएसटी 1.5 प्रतिशत। ‘गब्बर सिंह टैक्स’ इस बात का दुखद स्मरण कराता है कि प्रधानमंत्री किसका ख्याल रखते हैं।’’

राहुल गांधी ने कहा, एक स्लैब और कम दर वाली जीएसटी से गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। कांग्रेस ने पिछले दिनों सरकार से आग्रह किया था कि मौजूदा जीएसटी को निरस्त किया जाए और एक स्लैब तथा कम दर वाली जीएसटी लागू की जाए।

ये भी पढ़ें- BJP नेता कपिल मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में लिखा- प्लान बना लिया है

 

 

 

संबंधित समाचार