संभल: बहजोई पुलिस स्टेशन के दरोगा निजी आवास में मिले मृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बहजोई पुलिस स्टेशन पर तैनात दरोगा अपने आवास पर मृत मिले। सुबह जब उनका दरवाजा नहीं खुल सका तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बागपत जनपद के थाना छपरौली के गांव कासमपुर खेड़ी निवासी उपनिरीक्षक 59 वर्षीय अमरपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह करीब छह माह से संभल जिले में तैनात थे। …

संभल, अमृत विचार। बहजोई पुलिस स्टेशन पर तैनात दरोगा अपने आवास पर मृत मिले। सुबह जब उनका दरवाजा नहीं खुल सका तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बागपत जनपद के थाना छपरौली के गांव कासमपुर खेड़ी निवासी उपनिरीक्षक 59 वर्षीय अमरपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह करीब छह माह से संभल जिले में तैनात थे।

उनकी ड्यूटी बहजोई पुलिस स्टेशन पर थी। वह बहजोई में इस्लामनगर रोड पर एक निजी मकान में रहते थे। सोमवार की देर रात्रि वह ड्यूटी से इस्लाम नगर चौराहे पर अपने आवास पर जाकर सो गए। सुबह होने पर उनका दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर देखा तो दरोगा बेड पर मृत अवस्था में मिले। मौत का कारण फिलहाल पूर्ण तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा का कहना है कि प्रथम जांच में सामने आया है कि दरोगा की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। उनका काफी समय से उपचार चल रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता