सुल्तानपुर: नाराज छात्रों ने एबीवीपी पदाधिकारियों के साथ घेरा डीएम कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प. रामचरित्र मिश्र फार्मेसी महाविद्यालय पड़ेला कादीपुर के डी फार्मा विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा डी फार्मा का प्रवेश बिना मान्यता के किया गया और मानक से दोगुना शुल्क भी लिया गया। आरोप है कि साल …

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प. रामचरित्र मिश्र फार्मेसी महाविद्यालय पड़ेला कादीपुर के डी फार्मा विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा डी फार्मा का प्रवेश बिना मान्यता के किया गया और मानक से दोगुना शुल्क भी लिया गया।

आरोप है कि साल भर व्यतीत होने के बाद जब विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए संपर्क किया तो बार-बार गुमराह किया गया। जब विद्यार्थियों को जानकारी हुई कि कालेज प्रशासन को मान्यता ही नहीं है तो शुल्क वापसी की मांग की जाने लगी। महाविद्यालय कर्मियों ने गाली गलौज देकर छात्रों को भगा दिया गया। छात्रों ने एसडीएम कादीपुर से संपर्क किया। अपनी समस्या बताई। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि पांच जुलाई तक आपका प्रवेश पत्र मिलेगा।

प्रवेश पत्र नहीं मिलता तो आपके शुल्क की वापसी कराई जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विवश होकर डीएम कार्यालय का घेराव करना पड़ा है। यहां एसडीएम सदर सीपी पाठक को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभेंद्रवीर ने ज्ञापन दिया। एसडीएम सदर ने मौके से कालेज प्रबंधन से बात की। वहां से बताया गया यह मामला हाईकोर्ट में है।

आज कोर्ट ने कालेज के पक्ष में फैसला दिया है। महाविद्यालय द्वारा बुधवार को 12 बजे तक प्रवेश पत्र देने का वादा किया गया। इस आश्वासन पर विद्यार्थियों ने अपना धरना प्रदर्शन व घेराव समाप्त किया। यहां विभाग प्रमुख डा. संतोष अंश, विभाग संयोजक आशुतोष, प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवम, राजवंत कमलेश, रूद्र, विपुल, तेजश्व पांडेय, राज मिश्रा, ओम, मनीष, वेद आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: यूपीएससी में 56वीं रैंक प्राप्त करने वाले अर्पित से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दी बधाई

संबंधित समाचार