गोरखपुर : पांच लाख के लेनदेन में दारोगा के बेटे को दोस्तों ने मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में बीती रात पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे की उसके दोस्तों ने पैसे के लेनदेन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित कर दी गई हैं। …

गोरखपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में बीती रात पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे की उसके दोस्तों ने पैसे के लेनदेन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार मूलतः बलिया जनपद निवासी रमाकांत सिंह जनपद के पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं और तिवारीपुर इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं।उनके पुत्र रोहित सिंह 32 की मित्रता अलीनगर इलाके के कुछ युवकों से थी। सोमवार देर शाम रोहित अपने दोस्तों संग मिलने गया था,जहाँ उसने दोस्तों काजन मिश्रा, प्रदीप सिंह, शैलेंद्र यादव संग पार्टी की।

शराब पीने के दौरान ही रोहित का 5 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उसके मित्रों से कहासुनी हुई। इसी बीच काजन मिश्रा ने पिस्टल निकाल कर उसके सीने पर सटा दिया। जिसे देख रोहित ने पूछा इसमे गोली भी है या नही। इसे सुन काजन मिश्रा ने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया,जिससे रोहित गिरकर तड़पने लगा। रोहित को गोली लगा देख उसके दोस्त उसे छोड़कर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने रोहित के परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रोहित को पहले मेडिकल कॉलेज ले गए,जहाँ से उसे रेफर कराकर लखनऊ ले गए। जहाँ इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। रोहित के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना में शामिल आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के दौरान पता चला कि लखनऊ में किसी प्लाट के लेनदेन में 5 लाख रुपये के चलते गोली मारी गई है।

यह भी पढ़ें –संभल: मार्निंग वॉक के लिए खेत पर गए अधिवक्ता को नकाबपोशों ने मारी गोली

संबंधित समाचार