कानपुर : सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने खाई नींद की गोलियां, बिगड़ी हालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उन्हें हालत बिगड़ने पर रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि हाल ही में फरहान सोलंकी पर पत्नी को ट्रिपल तलाक देने के बाद …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उन्हें हालत बिगड़ने पर रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि हाल ही में फरहान सोलंकी पर पत्नी को ट्रिपल तलाक देने के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। साथ ही दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप लगाया गया था। उनके ऊपर कानपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इस मामले में चकेरी पुलिस ने जांच शुरू की थी। डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरीन फातिमा का निकाह 25 मार्च 2009 को फरहान सोलंकी के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं।

अमरीन का आरोप था शादी के बाद भी फरहान के एक महिला से सम्बन्ध बन गए थे , इसके चलते वो उसके साथ हिंसा करता था। साथ ही दहेज की मांग करता था। इसमें उसका भाई व उसकी पत्नी भी साथ देती थी। अमरीन के मुताबिक 8 अक्तूबर 2019 को फरहान ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें –कानपुर: सपा MLA इरफ़ान सोलंकी के भाई ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार