लखनऊ : राजधानी में 57 नए पॉजिटिव मरीज,192 ने कोरोना को दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 192 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की है। ये सभी मरीज होम आईसोलेशन में थे। वहीं, नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 रही। पॉजिटिव मरीजों में 27 पुरूष एवं 30 महिलाएं …

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 192 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की है। ये सभी मरीज होम आईसोलेशन में थे। वहीं, नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 रही।

पॉजिटिव मरीजों में 27 पुरूष एवं 30 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को संक्रमित मरीजों में सबसे ज्यादा रेडक्रॉस से मिले हैं यहां 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सरोजनीनगर से 9, अलीगंज से 7, चिनहट से 6, आलमबाग से 5 लोग संक्रमित हैं। इसके साथ ही ऐशबाग, मलिहाबाद, माल, सिल्वर जुबली 2-2 लोग और इन्दिरानगर, एन.के. रोड से 1-1 लोग संक्रमण की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: दो महिलाओं सहित पांच कोरोना संक्रमित, टीम ने ट्रेस करने के बाद किया होम आइसोलेट

संबंधित समाचार