लखनऊ : कहासुनी के बाद फेरी वाले पर जानलेवा हमला
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार के साथ दहशत मच गई। जब फेरी लगाकर घर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। फिर पीड़ित जख्मी हालत में मड़ियांव कोतवाली पहुंचा और थाने में तहरीर …
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार के साथ दहशत मच गई। जब फेरी लगाकर घर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
जिसके बाद हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। फिर पीड़ित जख्मी हालत में मड़ियांव कोतवाली पहुंचा और थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
इस सम्बन्ध में मड़ियांव कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि काकोरी थानाक्षेत्र निचासी मोहम्मद ताहिर कपड़ों की फेरी लगाता है। पीड़ित की मां का कहना है कि रविवार को वह घर के बाहर एक मैदान के पास खड़ा था। इसी बीच उसकी कॉलोनी में रहने वाले पीयूष ओर सतीश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
सोमवार की रात करीब 08 बजे ताहिर फेरी कर घर लौट रहा था। तभी पीयूष, चिम्मी, सतीश और नीरज ने रास्ता रोक कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में ताहिर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी पर जानलेवा हमला करने पर रिपोर्ट दर्ज
