बरेली: प्रदेश में कमाई के मामले में पहले स्थान पर रहा रोडवेज का बरेली रीजन
अमृत विचार, बरेली। बेहतर प्रबंधन की वजह से कमाई के मामले में रोडवेज के बरेली रीजन ने लखनऊ, गाजियाबाद जैसे डिपो को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से जून के संचालन प्रतिफल की रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार बरेली के बाद गाजियाबाद कमाई करने में …
अमृत विचार, बरेली। बेहतर प्रबंधन की वजह से कमाई के मामले में रोडवेज के बरेली रीजन ने लखनऊ, गाजियाबाद जैसे डिपो को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से जून के संचालन प्रतिफल की रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार बरेली के बाद गाजियाबाद कमाई करने में दूसरे और मुरादाबाद तीसरे नंबर पर रहा है। बरेली क्षेत्र द्वारा चार करोड़ पांच लाख 60 हजार रुपये का सर्वाधिक लाभ अर्जित किया गया है। गाजियाबाद क्षेत्र ने तीन करोड़ एक लाख 18 हजार रुपये की आय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह मुरादाबाद क्षेत्र ने तीन करोड़ नौ लाख 14 हजार रुपये के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि बरेली रीजन की सभी बसों को रूट पर उतारकर यात्रियों के लिए लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सनी हत्याकांड मामले में सड़कों पर उतरे हिन्दूवादी संगठन, जमकर की नारेबाजी, सरकार से की बड़ी मांग
