बहराइच: महिला शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षिका ने संकुल प्रभारी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। सीओ और थानाध्यक्ष को पत्र देने के बाद शिक्षिका ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई विवाद न होने की बात कहकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा …

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षिका ने संकुल प्रभारी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। सीओ और थानाध्यक्ष को पत्र देने के बाद शिक्षिका ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई विवाद न होने की बात कहकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा में तैनात शिक्षिका ने मटेरा थाने में तहरीर दी। जिसमें शिक्षिका का कहना है कि एक जुलाई को संकुल शिक्षक विद्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपशब्द कहे तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर शिक्षक संकुल ने बांह पकड़ कर मरोड़ दिया।।साथ ही धमकी भी दी। थानाध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर मुकदमा लिखे जाने की मांग की। फिर भी कार्यवाई न होने पर शिक्षिका ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। वहीं से पुलिस द्वारा रिपोर्ट तलब की गई। मंगलवार को उप निरीक्षक जांच करने पहुंचे।

उन्होंने विद्यालय में कुछ न होने की रिपोर्ट लगा दी। वहीं शिक्षिका का कहना है विद्यालय के बच्चे और रसोइया भी गवाही देने को तैयार हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पढ़ें-कानपुर: तीन तलाक पर सपा विधायक के भाई पर हुई FIR दर्ज, खाईं नशीली गोलियां

संबंधित समाचार