बहराइच: रक्तदान शिविर में 37 लोगों ने किया रक्तदान, CHC में लगा कैंप
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों समेत 34 लोगों ने रक्तदान किया। सभी प्रमाण पत्र भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रोहित गौतम ने शिविर का उद्घाटन …
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों समेत 34 लोगों ने रक्तदान किया। सभी प्रमाण पत्र भी दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रोहित गौतम ने शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। ब्लड विभाग की टीम ने महिला और पुरुष समेत 37 लोगों का रक्तदान किया। 37 यूनिट ब्लड सुरक्षित रखा गया।
रक्तदान करने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान डॉक्टर राज बहादुर वर्मा, डॉक्टर अरविंद कटियार, बीसीपीएम अजय यादव समेत स्वास्थ्य कर्मी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-मथुरा: 8 जुलाई से गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन
