बाराबंकी: नहर में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र में एक 4 साल बच्चे की नहर में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना टिकैतनगर के बहोरीपुर गांव निवासी राम किशन का 4 साल बेटा सनी कल देर शाम घर से बाहर खेलने गया था। जोकि देर …

बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र में एक 4 साल बच्चे की नहर में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना टिकैतनगर के बहोरीपुर गांव निवासी राम किशन का 4 साल बेटा सनी कल देर शाम घर से बाहर खेलने गया था।

जोकि देर रात होने पर घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने किसी दुर्घटना की शंका पर उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरुआत की। देर रात तक चली तलाश में बच्चे का कोई अता- पता न चला। जिस पर परिजन थक हार के रात्रि विश्राम को चले गए। सुबह होने पर परिजन फिर से अपने बच्चे सनी की तलाश में जुट गए।

परिजन जब गांव के बाहर दरियापुर के पास बनी नहर पर पहुंचे। तो बच्चे की नहर में गिरने की संख्या पर उन्होंने नहर विभाग से नहर में पानी बंद करने के लिए कहा। नहर में जल प्रवाह रुकने के बाद सनी का शव नहर में उतराने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नहर से बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-हरदोई : तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार