बाराबंकी: आपसी विवाद के चलते महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना देवा अंतर्गत पति की कहासुनी से नाराज 22 साल पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई। थाना देवा के कईमबई गांव निवासी मनीराम के बेटा अरविंद से थाना कुर्सी के गांव चकिया निवासी …

बाराबंकी। थाना देवा अंतर्गत पति की कहासुनी से नाराज 22 साल पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई। थाना देवा के कईमबई गांव निवासी मनीराम के बेटा अरविंद से थाना कुर्सी के गांव चकिया निवासी नौमीलाल बेटा मिट्ठा ने अपनी 22 साल बेटी मेनका देवी की शादी 5 महीने पहले फरवरी में की थी।

जिसने आज बुधवार को पति की कहासुनी से नाराज होकर घर में रखा खेतों में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर वह आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

पढ़ें-रायबरेली: आपसी विवाद में ननद-भाभी ने पिया जहर, भाभी की हुई मौत

संबंधित समाचार