बहराइच: बैराज के गेट में फंसा मिला नेपाली युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित गिरिजापुरी बैराज के गेट संख्या 15 में बुधवार को एक नेपाली युवक का शव पानी में बहकर फंस गया। सूचना पाकर सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक के शव को नेपाल की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुजौली थाना क्षेत्र के गिरिजापुरी …

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित गिरिजापुरी बैराज के गेट संख्या 15 में बुधवार को एक नेपाली युवक का शव पानी में बहकर फंस गया। सूचना पाकर सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक के शव को नेपाल की पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सुजौली थाना क्षेत्र के गिरिजापुरी बैराज में इस समय काफी मात्रा में पानी प्रवाहित हो रही है। बुधवार दोपहर में लोग आवागमन कर रहे थे। तभी बैराज के गेट संख्या 15 पर एक 30 साल नेपाली युवक का शव फंसा देखा।

आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव नेपाल की ओर से बहकर आया था। नेपाल के राजापुर गांव के ग्रामीण भी आ गए। नेपाली ग्रामीणों ने एक युवक के दो दिन से गायब होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव बाहर निकलवाया। इसके बाद लिखा पढ़ी के बाद शव नेपाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पढ़ें-बहराइच: तालाब में उतराता मिला नेपाली युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार