अयोध्या: पुलिस हिरासत से भागा चोर, कीमती आभूषण चुराने का था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव में लाखों रुपए के कीमती जेवरात, बर्तन, कपड़े व नकदी पार करने के मामले में पकड़ा गया चोर पुलिस हिरासत से भाग निकला। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। डीली गिरधर गांव निवासी घनश्याम अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग …

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव में लाखों रुपए के कीमती जेवरात, बर्तन, कपड़े व नकदी पार करने के मामले में पकड़ा गया चोर पुलिस हिरासत से भाग निकला। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

डीली गिरधर गांव निवासी घनश्याम अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित मकान व दुकान में चोरी हो गई थी। बीते 30 जून / 1 जुलाई की रात चोर घनश्याम के घर के पिछली दीवार के सहारे घर में घुस गए थे और कमरे में रखे आलमारी तथा पांच बड़े-बड़े बॉक्स का ताला तोड़ दिया था। इसके अलावा कमरे में रखे दीवान बेड में रखा समस्त सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था।

अलमारी के लॉकर में रखे सोने व चांदी के कीमती जेवरात, कीमती कपड़े, बर्तन व 42 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन भी चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पीआरबी टीम ने घटना की गहन छानबीन की थी। उधर जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर शंका व्यक्त करते हुए पकड़ लिया था।

पूछताछ के दौरान युवक ने घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया था। ग्राम प्रधान गिरीश सिंह द्वारा दी गई सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने हलका दरोगा उपनिरीक्षक जयलाल व उप निरीक्षक अक्षय पटेल को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेज दिया था। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

घटना के संबंध में पीड़ित घनश्याम ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई भी मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा था। बीते 4 दिनों से पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी और बीती रात वह हिरासत से ही भाग निकला।

मामले में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी गांव के चौकीदार का बेटा है उसे चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए लाया गया था। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए उसे छोड़ दिया गया है।

पढ़ें-सीतापुर: 13 लाख कैश के साथ पकड़ा गया नेपाली युवक, मुंबई पुलिस से मिला था इनपुट

संबंधित समाचार